युक्ति नवाचार चुनौतियां- 2023 विषय पर सेमिनार का हुआ आयोजन

 

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट के सभागार में आई० क्यू० ए० सी० सेल द्वारा आई०आई०सी० जागरूकता कार्यक्रम ,युक्ति नवाचार चुनौतियां- 2023 विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया है।जिसमें मुख्य वक्ता जितेन्द्र सोनकर,डिप्टी मैनेजर -प्लेसमेण्ट सेल, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन, इण्टरनेशनल ने स्टार्ट अप, नवाचार, उद्यमिता, लर्न विद अर्न व नवाचार रिपोजिटरीज के विषय में विस्तृत जानकारी दी। जो आज के परिप्रेक्ष्य में बहुत ही प्रासंगिक रहा और साथ में विदेश में नौकरी की उपलब्धता व योग्यता के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० नीलम टण्डन ने किया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ० अंजू सोनकर (आई०क्यू०ए०सी० प्रभारी) व संगोष्ठी संयोजक डॉ० राज कुमार सिंह रहे।

प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में छात्राओं को स्टार्ट अप के लिए अपने विचार एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने हेतु जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कार्यशाला आयोजित करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही छात्राओं को इन्क्यूबेशन सेंटर बी०एच०यू० ले जाकर इस विषय में अधिक जानकारी प्राप्त कराने का निर्देश दिया।

About Author

यह भी देखें  उत्तर प्रदेश ईश्वर व सभ्यता की जन्मस्थली व कर्मभूमि

Leave a Reply

error: Content is protected !!