विश्व पर्यावरण दिवस पर वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

जयपुर | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन  ने झालाना स्थित काली माता मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस अवसर पर संगठन के सचिव एम के पाण्डेय निल्को ने सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रेषित किया तथा सभी से पर्यावरण से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के आनंद उपाध्याय  ने पौधरोपण कर की। आनंद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हमारा पर्यावरण दिन-प्रतिदिन नष्ट व प्रदूषित होता जा रहा है। इसलिए आज हम कई पर्यावरण संकटों का सामना कर रहे हैं। समय आ चुका है कि हम प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण तरह से प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम ‘सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन‘ है। हमें प्लास्टिक के वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचना होगा ताकि हमारा पर्यावरण साफ व सुरक्षित रह सके। आज विश्व भर में हर साल 40 करोड़ टन प्लास्टिक कचरे का उत्पादन होता है। यह कचरा हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्लास्टिक की जगह कागज या कपड़े के थैले का प्रयोग करें। आज भारत सहित कई अन्य देशों ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंधित लगा दिया है, लेकिन फिर भी इसका प्रयोग लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए हमें कोई बेहतरीन विकल्प तलाशना होगा।

यह भी देखें  एक रुपये का छोटा सिक्का न चलने से किल्लत

रेडियोग्राफर रोहित यादव ने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाएं रखने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का मानव जीवन में बहुत अधिक महत्व है और आज के दौर में इसे संरक्षित नहीं रखा गया तो यह हमारे भविष्य एवं आने वाली पीढिय़ों के लिए हानिकारक होगा। यदि हमने पौधे नहीं लगाए व उनका ध्यान नहीं रखा तो आने वाले समय में हमें ऑक्सीजन की कमी एवं अनेकों बीमारियों से ग्रसित होना पड़ेगा। आपके द्वारा लगाया गया एक पेड हजार लोगों के काम आएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना जरूरी है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अपने आसपास के क्षेत्र में आज कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे पेड़ बनते तक संरक्षित करें। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक उत्पादों का भी उपयोग कम करने, गर्म भोजन के लिए पालीथीन का उपयोग बिल्कुल न करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर एम के पाण्डेय निल्को, रोहित यादव, आनंद उपाध्याय, नवीन कुमार, पंकज कुमार, महेंद्र , सुरेश, मनीष सैनी सहित कई लोग मौजूद थे |

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!