स्कूल प्रांगण में बच्चों ने किया गया पौधारोपण

  • विश्व पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक सॉल्यूशन के अंर्तगत प्लास्टिक की रोक का लिया संकल्प

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर |अदलहाट क्षेत्र के बड़भुईली स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पर स्कूल के प्रांगण में हवा को शुद्ध करने वाले तुलसी,नीम,अशोक, आम, मनी प्लांट इन पाँच प्रकार के पौधों का प्रधानचार्य अभिजीत श्रीवास्तव व डायरेक्टर सुधीर कुमार ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिजीत श्रीवास्तव ने कहाकि विश्व पर्यावरण दिवस 2023 हर साल 5 जून को मनायी जाती है इस दिन को लेकर एक थीम तय की जाती है।ऐसे में इस साल की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्युशन है। इस विषय को इसलिए चुना गया है ताकि प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसके वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।डॉयरेक्टर सुधीर कुमार ने कहा की लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन में भागीदार होना चाहिए।कहाकि जिनके पास पौधे लगाने की जगह न हो उन्हें अपने घरों में इन पौधों को गमले में लगानी चाहिए जिससे घर की हवा लगातार स्वच्छ बनी रहती है।प्रबन्ध निदेशक सतीश कुमार ने कहाकि पौधे नैचुरल एयर प्युरीफायर का काम करते हैं।विद्यालय के प्रबन्धक अनेश कुमार ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे अपने अपने घरों में वृक्षारोपण करके आज विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं तथा सभी बच्चों को अपने अपने पौधों कि सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी देकर विद्यालय उन्हें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने की शिक्षा दे रहा है।इस अवसर पर मुकेश,किशन,नितेश गौतम,बाबू कुशवाहा, चन्द्रभान, रविन्द्र, आकाश कुमार,अश्विनी गुप्ता,आलोक कुमार सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी देखें  मिर्जापुर:अदलहाट के डेहरी गांव में मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!