मिर्जापुर:अदलहाट के डेहरी गांव में मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

  • डेहरी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम
  • सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत

अंजली श्रीवास्तव ,मिर्जापुर | अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में वेल्डिंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार डेहरी थाना के हरिश्चंद्र विश्वकर्मा (35 वर्ष) पुत्र रामधनी विश्वकर्मा के गर्दन पर गोली लगी है। हत्या करने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। हत्या के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

सुबह सुबह हुई हत्या की सूचना परिजनों के बाद पुरे इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद हैऔर जाँच पड़ताल कर रही है । मौके से पुलिस को कारतूस के खोखे भी मिले है ।

About Author

यह भी देखें  Ghibli Styles और ChatGPT: रचनात्मकता का उत्थान या पतन?

Leave a Reply

error: Content is protected !!