विशेष कार्यशाला में भाग लेने लखनऊ पहुंचे चेयरमैन व ईओ

पांडे एन डी देहाती, देवरिया | नगर पंचायत लार के नवनिर्वाचित चेयरमैन मूसा रजा लारी और अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। दोनों लोग सरकार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हैं। लखनऊ में एक कार्यशाला आयोजित की गई है, जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कई चक्र में चलने वाली इस कार्यशाला में प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई लोग कार्यशाला को संबोधित कर चुके हैं । आज शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यशाला को संबोधित करेंगे । इस कार्यशाला को आयोजित करने के पीछे सरकार की मंशा है कि सरकार द्वारा सभी योजनाओं को नगरीय स्थल तक अच्छी तरीके से संपादित किया जाए

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, माननीय नगर विकास मंत्री श्री ए. के. शर्मा जी और मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर ऐतिहासिक ‘अभिमुखीकरण कार्यशाला’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री नगर विकास श्री राकेश राठौर गुरु, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात, सचिव श्री रंजन कुमार, विशेष सचिव डॉ. राजेंद्र पैंसिया, निदेशक नगरीय निकाय श्रीमती नेहा शर्मा समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!