जौनपुर : तमंचा कारतूस व चोरी के कपड़ें के साथ एक गिरफ्तार

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा सचिन चौहान उर्फ बिल्लू चौहान पुत्र चन्द्रपाल चौहान निवासी अभयचन्द पट्टी थाना बक्सा जनपद जौनपुर को एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व चोरी किये गये सामान 32 सलवार-कमीज व 07 साडियां के साथ सीहीपुर हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-262/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0न्या0 किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सचिन चौहान उर्फ बिल्लू चौहान पुत्र चन्द्रपाल चौहान निवासी अभयचन्द पट्टी थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण
1.एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस।
2.चोरी किये गये सामान 32 सलवार-कमीज व 07 साडियां।
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 262/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-161/23 धारा-457/380/411/413/414 भादवि थाना लाइनबाजार जौनपुर।
3.मु0अ0स0-118/23 धारा-380 आईपीसी थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-07/22 धारा-379/411 आईपीसी थाना बक्सा जौनपुर।.
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.श्री संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.उ0नि0 सुधीर कुमार, थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
3.हे0का0 कमलेश पाण्डेय, हे0का0 मनीष सिंह का0 दीपक कुमार थाना लाइनबाजार जौनपुर।

About Author

यह भी देखें  जयपुर : ट्रांस्पोर्टर्स हड़ताल पर मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!