तहसीलदार पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का केस

देवरिया। कल तक तहसील में न्याय की कुर्सी संभालते थे। आज तहसीलदार साहब पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का केस दर्ज हो गया। देवरिया के रुद्रपुर तहसील के तहसीलदार साहब पर एक युवती से शादी का झांसा देकर चार माह तक शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। पीड़िता ने जब जिलाधिकारी से अपनी शिकायत की तो उन्होंने एसपी से जांच करने को निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर रुद्रपुर के सी ओ जिलाजित ने जब पीड़िता को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया तो वही तहसीलदार ने पीड़िता से मारपीट कर ली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तहसीलदार अभयराज पर दुष्कर्म, मारपीट और दवा खिलाकर गर्भपात कराने की धारा में केस दर्ज की। पीड़ित युवती का आरोप है कि तहसीलदार उसे शादी का झांसा देकर चार माह से यौन शोषण कर रहे थे। उन्होंने दो माह पहले उसे दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया।

इस बाबत आरोपी तहसीलदार अभयराज ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद है। जांच में सच्चाई का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आरोप मनगढ़ंत हैं। उधर कोतवाल उमेश बाजपेयी ने कहा कि तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।

About Author

यह भी देखें  विदेशी लाये देश में , अब शहर वाले गाँव में फैलाएगे कोरोना

Leave a Reply

error: Content is protected !!