शौच के लिए खेत में गयी कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | जिले के थाना चन्दवक क्षेत्र स्थित एक गांव में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार रात किशोरी शौच के लिए खेत में गई थी। उसी समय घात लगाए पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और अपनी वासना का शिकार बनाते हुए दरिन्दगी की। हलांकि अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार देर शाम शौच के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित गन्ने के खेत में गई थी। इस दौरान पड़ोस का युवक घात लगाकर पहुंच गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वहां से किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची। आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी ने कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घिनौनी हरकत की थी। हालांकि तब कुछ लोगों ने सुलह-समझौता करा दिया था। जिससे उसका हौसला बढ़ा हुआ था।

चंदवक थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म की तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!