जिलाधिकारी ने मातृ श्री टेक्नो इंडस्ट्रीज के ग्रीन सोलर संयंत्र का किया शिलान्यास

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रयास से यूपी इनवेस्टर के आव्हान पर मीरजापुर जनपद के धौहा कुसम्ही चुनार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मातृ श्री टेक्नो इंडस्ट्रीज के ग्रीन सोलर संयंत्र का शिलान्यास किया गया। कंपनी मातृ श्री यूपी की इकलौती इकाई है जहां सोलर पैनल्स का निर्माण किया जाता है। कंपनी जून 2023 से हाफ कट सोलर पैनल्स का निर्माण शुरू करेगी, कंपनी का उद्देश्य समाज को कार्बन उत्सर्जन से मुक्त करना है जो कि हमारे मा0 प्रधानमंत्री भारत नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि वर्ष 2030 तक भारत को कार्बन मुक्त करना है। कंपनी ने प्रबंध निदेशक डाॉ गुप्तेश्वर नाथ गुप्त व निदेशक प्रशांत गुप्ता व राजीव गुप्ता ने बताया कंपनी कम से कम 40-60 लोगों को रोजगार देगी। शिलान्यास समारोह में उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार, हरि शंकर सिंह महामंत्री भाजपा, मोहन अग्रवाल अध्यक्ष आई0आई0ए0 अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

About Author

यह भी देखें  राष्ट्रपति ने लेह में नागरिक अभिनंदन में लिया भाग

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!