खेलो इंडिया मशाल जुलूस के आगमन की अगवानी करेगा मीरजापुर योगासन खेल संघ

 

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर : खेलो इंडिया मशाल जुलूस के मिर्जापुर आगमन पर डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन 20 मई को रात्रि 8 बजे जनपद आगमन में इसकी अगवानी करते हुए विंध्याचल टोल प्लाजा पर स्वागत करेगा तथा 21 मई दिन रविवार को प्रातः काल 6 बजे पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को जिलाधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इस अवसर पर मिर्जापुर योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ अमन यादव जिला योगासन की पूरी टीम के साथ जनपद के क्रीडा अधिकारी भानु प्रताप से मुलाकात कर कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चर्चा की। इस अवसर पर जिला योगासन खेल संघ के मुख्य सचिव योग गुरु ज्वाला सिंह ने योगासन टीम के साथ मिलकर जिला क्रीड़ा अधिकारी को माँ विंध्यवासिनी की चुनरी एवं योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से योग परिचय पुस्तिका भेंट स्वरूप प्रदान करते हुए जनपद में खेलो इंडिया के मशाल जुलूस के आगमन पर उन्हें विश्वास दिलाया कि जिला योगासन खेल संघ इस कार्यक्रम को भव्य और सुंदर बनाने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएगा।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रताप ने कहा की मशाल जुलूस के मिर्जापुर आगमन पर जिला योगासन खेल संघ के इस भरपूर सहयोग व सुंदर प्रयास के लिए अध्यक्ष अमन यादव सचिव योग गुरु ज्वाला सिंह व कोषाध्यक्ष प्रवीण मौर्य के साथ पूरी टीम कि समर्पण एवं निष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार,प्रवीण मौर्य,पॉवर लीफिटिंग कोच निधि सिंह पटेल, ओमकार यादव,एथलिट कोच नेट बाल कोच विवेक कुमार मिश्रा, आर्य कोमल अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें  समाज विरोधी क्रिया कलाप में सक्रिय तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!