समाज विरोधी क्रिया कलाप में सक्रिय तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
जौनपुर: नेवढ़िया थाने की पुलिस द्वारा हत्या ,लूट और छिनैती करने वाले अन्तर्जनपदीय तीन शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नेवढ़ियाँ थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 20/23 धारा 394/411 भादवि थाना नेवढिया जनपद 2. मु0अ0सं0 24/23 धारा 307 भादवि थाना नेवढिया जनपद जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त मंगेश यादव पुत्र संग्राम यादव निवासी गनेशपुर थाना बरसठी उम्र करीब 22 वर्ष,राहुल यादव पुत्र जगनारायण यादव निवासी महमदपुर थाना मडियाहूँ उम्र करीब 20 वर्ष,रंजीत सरोज पुत्र सत्यप्रकाश सरोज निवासी जमालिया थाना मडियाहूँ जो अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक व बुनियादी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले या सामूहिक रुप से लूट पाट, हत्या के प्रयास अवैध असलहे का प्रयोग करने के अपराध में संलिप्त हैं तथा अन्य प्रकार से समाज विरोधी क्रिया कलाप में सक्रिय हैं।इस गैंग के लीडर व सदस्य भा0द0वि0 के अध्याय 16,17 में वर्णित अपराध कारित करने के अभ्यस्त अपराधी हैं । इस गिरोह की सक्रियता अन्तर्जनपदीय है जिनका थाना स्थानीय क्षेत्र व जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र व अन्य जनपद के थाने के जनमानस में भय एवं आतंक है इनके भय व आतंक से जनता का व्यक्ति इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने या साक्ष्य देने का साहस नही करता है ।
इस गिरोह द्वारा किया गया आपराधिक कार्य गिरोहबन्द अधिनियम की धारा-2(ख) की उपधारा (एक) से लेकर (पच्चीस) से आच्छादित है । जो उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 की धारा 3(1) के तहत दण्डनीय अपराध है । सभी अभियुक्तगण के विरूद्व उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 – 1986 की धारा 3(1) अपराध प्रथम दृष्टया सृजित होता है । इनके विरुद्ध उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम – 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन हेतु उच्चाधिकारीगण को पूर्व में प्रेषित की गयी थी श्रीमान जिलाधिकारी जौनपुर महोदय कार्यालय से प्राप्त अनुमोदितशुदा गैंगचार्ट के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 बनाम मंगेश यादव पुत्र संग्राम यादव निवासी गनेशपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष (गैंगलीडर),राहुल यादव पुत्र जगनारायण यादव निवासी महमदपुर थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष (सदस्य), रंजीत सरोज पुत्र सत्यप्रकाश सरोज निवासी जमालिया थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष (सदस्य ) पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।