शिकायती पत्रो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो ताकि दुबारा शिकायत न हो- डीएम

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील बदलापुर सभागार में किया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाये। इस मौके पर 77 फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया, तत्काल मौके पर ही 11 शिकायती प्रार्थना-पत्र का निस्तारण किया गया एवं टीम बनाकर मौके पर भेजकर निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया।

समाधान दिवस के अवसर पर रामफेर यादव ग्राम मछलीगांव बदलापुर के द्वारा गांव के ही फूलचंद्र द्वारा ग्रामसभा के जमीन पर अवैध रूप से कब्जे का आरोप लगाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं चकबंदी की टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। नीरज सिंह पुत्र अलगू सिंह द्वारा रास्ते के विवाद के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने पीडी जयकेस त्रिपाठी को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्यवाही करें। जमीन विवाद संबंधित शिकायती प्रकरण को पुलिस एवं राजस्व की टीम बनाकर मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया।

समाधान दिवस में जमीन, शौचालय, राशन, आवास सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई जिसपर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने का निर्देश दिया साथ ही यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण ऐसा किया जाए जिससे शिकायतकर्ता को दुबारा शिकायत न करना पड़े।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, जिला विकास अधिकारी बी०बी० सिंह, पी०डी० जयकेश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी बदलापुर ऋषभ पुंडीर, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखें  हिंदी भाषा नहीं बल्कि संस्कृति और भारतीय गौरव है - राज्यपाल

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!