मीरजापुर के योग गुरु बने नेशनल जज
अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर: नेशनल योगासन तीसरे जज ट्रेनिंग( NIS ) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स व( SAI ) स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया पटियाला पंजाब में एनवाईएसएफ की तरफ से आयोजित नेशनल योगासन जज ट्रेनिंग प्रोग्राम में भारत के विभिन्न प्रदेशों से चयनित होकर आए नेशनल जजों में उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के गौरव जाने-माने योग गुरु योगी ज्वाला ने खेल की काशी ( NS NIS ) से नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव डॉ जयदीप आर्य के कुशल नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षण व प्रशिक्षण सत्र में तीन दिनों तक कड़े नियमों का पालन करते हुए ट्रेनिंग प्रोग्राम में सम्मिलित होकर कई कठिन परीक्षाओं से गुजरते हुए सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर योग गुरु योगी ज्वाला ने इस सफलता का श्रेय हरियाणा सरकार में योग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य व माता पिता के साथ-साथ सभी गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक ने कहा कि नेशनल योगासन जज बने मिर्ज़ापुर के योग गुरु योगी ज्वाला की सफलता केवल उनकी सफलता ही नहीं अपितु हम सब की सफलता है। उन्होंने कहा सफलता प्राप्त कर जज बने उन सभी योगासन जजेस साथियों को योगासन खेल को एक नए मुकाम तक लेकर जाना है। जहाँ से आने वाले समय में योगासन खेल को ओलंपिक में शामिल कराकर एक बड़े उद्देश्य के लिए कार्य करना है तथा अपने गाँव समाज शहर के साथ-साथ जिले व प्रदेश स्तर के तथा नेशनल स्तर पर नई-नई प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें मौका देकर,भारत की दशा एवं दिशा को योगासन खेल के द्वारा एक नए मुकाम तक लेकर जाना है।
इस अवसर पर नेशनल योगासन जज बनकर मिर्जापुर जिले का मान व गौरव बढ़ाने वाले योग गुरु योग ज्वाला की परिवार में खुशी का माहौल है तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तातां लगा रहा। इस दौरान बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश युवा भारत के राज्य प्रभारी बृजमोहन,विंध्य योग सेवा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक योग गुरु भोलानाथ,त्रिवेणी चौरसिया,डॉ अमन यादव,राजन वैदिक,नेहा श्योरान,नूपुर श्रीवास्तव,सरिता चौधरी,ज्योति शर्मा,विवेक मिश्रा,पायल प्रियदर्शनी,मनीष सिंह,रोहन शर्मा,अनिला यादव,रिचा रस्तोगी, राज महेश्वरी,अंतिमा सिंह,डॉ रेणुका,प्रिंसिपल अनीता यादव, क्रीडा अधिकारी भानु प्रताप, एकता स्वाति चौधरी के साथ-साथ जनपद व प्रदेश के अन्य स्थानों से लोगों ने बधाई दिया। इस अवसर पर नेशनल जज हुए योग गुरु योगी ज्वाला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।