भाजपा की कथनी व करनी में अंतर नहीं: सीमा द्विवेदी

अभिजीत श्रीवास्तव

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर: मुंगरा बादशाहपुर से लखनऊ तक फिर लखनऊ से जौनपुर तक चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने स्थानीय रोडवेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। साथ ही रोडवेज परिसर में सांसद निधि से लगे हाईमास्क लाइट का लोकार्पण किया।
उक्त बस यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रतिदिन चलाई जाएगी। उद्घाटन समारोह के दौरान राज्य सभा सांसद श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जनता से जो वायदे किए हैं, उन्हें पूरा करके भाजपा ने दिखाया है। चाहे केंद्र हो या प्रदेश की सरकार। यही कारण है कि आज बीजेपी सरकार से हर आयु वर्ग खुश है।

उन्होंने आगे बताया कि हमारी सरकार ने इस रोडवेज परिसर को 5 नई बसें और यूपी में हर बस डिपो को सुंदरीकरण करने के लिए 100 करोड़ रुपए भी दिए। उन्होंने बस डिपो को मूल व्यवस्था जैसे रोडवेज परिसर का बाउंड्री वॉल, कर्मचारी के बैठने का भवन आदि सुंदरीकरण करवाने का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू )ने कहा कि इस बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सी.बी राम ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस बस सुबह नौ बजे मुंगरा बादशाहपुर से रवाना होगी । पुनः लखनऊ से चार बजे फिर मुंगरा बादशाहपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस बस का संचालन शुरू किया गया है इस बस का किराया समान बस से दस प्रतिशत अधिक होगा। रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय सरोज ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

यह भी देखें  ग्राम चैपाल : 157 शिकायतों में से मौके पर126 का उपस्थित अधिकारियों के द्वारा किया गया निस्तारण

इस अवसर पर मनोज द्विवेदी, थाना प्रभारी विवेक तिवारी, पूर्व उपब्लाक प्रमुख जितेन बहादुर सिंह, सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), उमाशंकर गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता (बबलू), सौरभ जायसवाल, सूर्य लाल जायसवाल, रंजीत गुप्ता , संतोष गुप्ता , नीलम गुप्ता, विनय सिंह, पिंटू सिंह, ज्योति विश्वकर्मा , रोहन पांडे , पृथ्वी पाल , कौशल ,महेंद्र कनौजिया, जितेन सरोज ,अशोक मौर्य , धर्मेंद्र सिंह, भरत तिवारी व राहुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!