मूसा के भाजपा में जाने की अटकलें तेज

पांडे एन डी देहाती, लार। नव निर्वाचित अध्यक्ष मूसा रजा लारी क्या भाजपा में जा रहे हैं? अटकलों को बल तब मिला जब नगर के स्टार हेल्थ केयर के उदघाटन के अवसर पर सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी व प्रमुख पति अमित कुमार सिंह बबलू के साथ फूल मालाओं से लदे मूसा लारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। चर्चाओं का दौर इस लिए भी तेज हुआ क्योंकि स्थानीय राजनीति में रविंद्र – गिरीश – बबलू की तिगड़ी इन दिनों ज्यादातर राजनीतिक गेम में सफल हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सांसद रविंद्र कुशवाहा की भूमिका को सभी ने देखा है। लार प्रमुख के चुनाव में बबलू सिंह को जब भाजपा ने अपना समर्थन नहीं दिया तब भी प्रमुख की कुर्सी उनकी पत्नी अनुभा सिंह मिली, इसमें भी सांसद की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। मूसा लारी के जितने व भाजपा में जाने की चर्चा तो एक इंटरव्यू पूर्व चेयरमैन श्रीराम सिंह मतगणना के पूर्व ही कर दिए थे। इस खबर को क्राइम 24 आवर्स चैनल पर सभी ने देखा भी था। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जय नाथ गुड्डन ने धनगड़ा में एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा का नारा ही है, सबका साथ। हमारे यहां अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ है। यदि मूसा लारी भाजपा में आते हैं तो उन्हें संगठन में सम्मानित पदाधिकारी बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि यदि नगर में विकास को गति देनी है तो ट्रिपल इंजन की सरकार में सम्मलित होने में ही भलाई है। हालांकि मूसा ने अभी तक अपनी तरफ से कुछ भी संकेत नहीं दिया है।

यह भी देखें  20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!