जनता को शिकार बनाने वाले खुद हो गए शिकार
पत्रकार कमलेश शर्मा की कलम से स्पेशल रिपोर्ट…………..
- जनता को शिकार बनाने वाले खुद हो गए शिकार – जयपुर पुलिस ने दबोचा हाईवे पर लूट करने वाले अपराधियों को…..
- चौमूं पुलिस की बड़ी सफलता – गैंगरेप, व अपहरण जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहा अपराधी धरा लूट के मामले में….
- आईपीएस वंदिता राणा की लगातार अपराधियों पर कार्रवाई जारी – अवैध हथियार सहित तीन अपराधी चढे जयपुर पुलिस के हत्थे ….
- हैड कांस्टेबल ख्यालीराम के जाल में फंसा सालों से वांछित चल रहा अपराधी….
अपराध को ही अपनी दुनिया मान कर एक के बाद एक अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी अब खाकी के कहर से बच नही पा रहे हैं। लगातार राजस्थान पुलिस की कारवाई ने अपराधियों के माथे पर चिंता की एक अलग ही लकीर खींच आमजन को सुरक्षित घेरे का अहसास करवाने का काम किया है। इस बात का अंदाज़ा आप ऐसे भी लगा सकते हैं कि सालों पहले जो अपराधी अपहरण व गैंगरेप जैसी घटनाओं को अंजाम देकर भी पुलिस की आंखों में धूल झोक कर नए अपराध की तलाश में निकल जाता था, आज लूट की वारदात में भी पुलिस से बचने में नाकाम रहा। घटना पर गौर करें तो जयपुर पश्चिम पुलिस के चौमूं थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को खाटूश्यामजी के दर्शन को जा रही एक गाड़ी के साथ हथियार की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला चौमूं पुलिस थाने में जैसे ही दर्ज हुआ तो जयपुर पश्चिम पुलिस उपायुक्त वंदिता राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसिंह शेखावत व चौमूं सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह ने एक टीम का गठन चौमूं थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के नेतृत्व में गठित की, जंहा टीम में हैड कास्टेबल ख्यालीराम, रामसिंह, राकेश कुमार, ओम प्रकाश व कास्टेबल कैलाश, नरेंद्र सिंह, अनुप, अमित को लेकर उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर लूट के अपराधियों की तलाश शुरू हुई। आपको बता दे कि वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश पुलिस ने गहनता से शुरू की ओर कड़ी से कड़ी मिलाते हुए पुलिस अपराधियों की पहचान करने में कामयाब रही। वही दूसरी ओर हैड कास्टेबल ख्यालीराम के फेके जाल में अपराधी फंस सा गया और जो अपराधी हाईवे पर राहगीरों को अपना शिकार बनाया करता था, वह जयपुर पुलिस का शिकार बन बैठा। वही अपराधियों की पुछताछ में यह भी सामने आया कि पकड़े गए तीनों अपराधी सीकर जिले के थोई थाने के है, जिसमें जगवीर सिंह उर्फ कालू के खिलाफ थाने में अपहरण व गैंगरेप जैसे संगीन अपराधों में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं जिनमें वह फरार चल रहा था। वही पकड़े गए अपराधियों को लेकर थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। तथा पकड़े गए अपराधी जगवीर सिंह, अरुण शर्मा व युवराज शर्मा सीकर जिले के थोई थाना क्षेत्र के है। इन पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वही चौमूं थाने में दर्ज लूट प्रकरण में लिए गए हथियार व गाड़ी बरामद कर ली है, आगे पुछताछ जारी है। वही आईपीएस वंदिता राणा ने बताया कि मामले के खुलासे में हैड कास्टेबल ख्यालीराम का अहम रोल रहा है, ऐसे में ख्यालीराम को उचित इनाम से पुरुस्कृत किया जाएगा।