ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर लगने से विवाहिता की मौत, पुत्र गंभीर
अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर :अदलहाट क्षेत्र के रामरायपुर ग्राम के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर लगने से विवाहिता को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर वाराणसी भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अदलहाट थाना क्षेत्र के परशुरामपुर(पुरवापर) ग्राम निवासी राम लखन पुत्र बरसाती अपने पत्नी 30वर्षीय चिन्ता देबी अदलपुरा ईंट भट्ठे पर काम करता है,चिन्ता के चचेरी बहन पूजा पुत्री मुनीब की शादी शुक्रवार को थी,उसमें भाग लेने हेतु अपने पति के साथ बाइक से अपने मायके जमालपुर थाना क्षेत्र के करजी(लौदापर) ग्राम जा रही थी,इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे चिन्ता देवी व उनके पुत्र 10वर्षीय अभि गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेन्टर भर्ती कराया गया।जहां विवाहिता की मौत हो गई। मृतका को दो पुत्र तथा एक पुत्री है। एसएसआई परमात्मा नन्द यादव ने बताया की घटना की सूचना नहीं मिली है,तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।