CBSE Result : इण्टर में अनुपम ,हाईस्कूल में वेद श्री ने विद्यालय में किया टाप
अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर: विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला में सीबीएसई बोर्ड की इण्टर परीक्षा में अनुपम 96%,हाईस्कूल में वेद श्री 96.8%अंक प्राप्त कर विद्यालय में टाप किया। कक्षा 12 की परीक्षा में सौरभ मौर्या 93.4%,प्रियान्शु कुमार प्रजापति 93.2%,सुहानी सिंह 93%,अरिजीत त्रिपाठी 92.4%,पवन कुमार 92% अंक अर्जित किया। हाईस्कूल परीक्षा में आयुषी यादव95.4%, गौरव सिंह 91%,तेजस्वी मौर्या 91% अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबन्धक डा० नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया