Facebook और Jio के बीच की डील से दोनों को फायदे

The Newswala | मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो और मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक में पार्टनरशिप के बाद अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। फेसबुक के साथ हुई डील के बाद अंबानी की संपत्ति 4 अरब डॉलर बढ़कर 49.5 अरब डॉलर (लगभग 3.77 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। बता दें कि फेसबुक मुकेश अंबानी की जियो में 43,574 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश के बाद जियो में फेसबुक की हिस्सेदारी 9.99% हो जाएगी।

भारत की किसी कंपनी में अल्पमत हिस्सेदारी के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा एफडीआई है। जियो प्लेटफॉर्म के लिए प्री मनी एंटरप्राइज वैल्यू करीब 66 अरब डॉलर होगी। निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म की वैल्यू 4.62 लाख करोड़ हो जाएगी। इस पार्टनरशिप से लोगों और बिजनेस के लिए बड़े मौके पैदा होंगे।

जानते हैं इस डील की बड़ी बातें..

  • इस निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस रीटेल लिमिटेड (रिलायंस रीटेल) और व्हाट्सएप के बीच भी एक व्यावसायिक पार्टनरशिप समझौता हो गया है। इसके अनुसार रिलायंस रीटेल अपना न्यू कॉमर्स व्यवसाय व्हाट्सएप की मदद से जियोमार्ट के प्लेटफॉर्म पर कर सकेगा।
  • देश के करोड़ों किसान और व्यापारी ठीक उसी तरह जियोमार्ट से जुड़ सकेंगे जिस तरह वे अमेजन, फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स और बिगबास्केट के साथ जुड़े हैं।
  • जियोमार्ट के जरिए बिजनेस कर रहे किसान व्हाट्सएप पेमेंट के जरिए पेमेंट ले और दे सकेंगे। जियोमार्ट पर डिजिटल पेमेंट के लिए व्हाट्सएप पेमेंट का इस्तेमाल होगा।
  • फेसबुक के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार भारत है। भारत में फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप के 40 करोड़ यूजर्स हैं। ऐसे में जियो के साथ यह डील फेसबुक के लिए फायदे वाली है।
  • जियोमार्ट को कुछ महीने पहले ही अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के मुकाबले पेश किया गया है, लेकिन पूरे भारत में इसकी लॉन्चिंग अभी बाकि है।
  • व्हाट्सएप ने साल 2018 में भारत में छोटे व्यापारियों की मदद के लिए व्हाट्सएप बिजनेस एप लॉन्च किया था। जियो के साथ पार्टनरशिप के बाद व्हाट्सएप के बिजनेस एप में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
  • किसी भी अन्य देश के मुकाबले व्हाट्सएप के भारत में अधिक यूजर्स तो हैं लेकिन कंपनी को अभी तक इस एप से कमाई नहीं हो रही है। अपनी कमाई के लिए व्हाट्सएप ने डिजिटल पेमेंट सर्विस व्हाट्सएप पे शुरू किया है लेकिन फिलहाल इसकी टेस्टिंग ही चल रही है। इस डील से व्हाट्सएप पेमेंट से कंपनी की कमाई का रास्ता साफ हो गया है।
  • यह डील जियोमार्ट को अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ एक मजबूत प्रतियोगी बनाने में मदद करेगा। इस डील से ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलिवरी कंपनियों जैसे बिगबास्केट और ग्रोफर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
  • रिलायंस के मुताबिक इस डील का फायदा भारत के माइक्रो, छोटे और मंझोले व्यवसायों, किसानों, छोटे दुकानदारों और इंफॉर्मल सेक्टर के लाखों छोटे और मंझोले व्यवसायों को होगा।
यह भी देखें  डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला अब गैर-जमानती अपराध, 7 साल तक की सजा और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!