CBSE Result : सनबीम स्कूल की नेहा पंडित एवं विशाल गुप्ता टॉप रहे

  • सनबीम स्कूल की नेहा पंडित 12वीं में 94.2 प्रतिशत एवं विशाल गुप्ता दसवीं में 96.6 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहे

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | सनबीम स्कूल नारायणपुर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नेहा पंडित ने इंटर बोर्ड परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय के साइंस स्ट्रीम में टॉप किया । जबकि विशाल गुप्ता दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस वर्ष 12वीं बोर्ड में 98.1 प्रतिशत छात्र सफल रहे जबकि दसवीं बोर्ड में 100% छात्रों ने सफलता हासिल की 12वीं बोर्ड में मौसम पटेल ने 95.6 प्रतिशत ,सौरभ सिंह ने मैथ ग्रुप में 83.4 प्रतिशत, शिवांगी सिंह 91.6% कॉमर्स में आदित्य चौबे 90.4% एवं यशस्वी यादव ने 90% के साथ टॉप 5मे स्थान प्राप्त किया l जबकि दसवीं बोर्ड में 96. 6 प्रतिशत के साथ विशाल गुप्ता प्रथम स्थान, वर्तिका अग्रवाल 95.4% ,श्रेया सिंह 94.2 प्रतिशत, आरूष राय 94.2 प्रतिशत, अस्मिता सिंह 94. 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप 5 में स्थान बनाने में सफल रहे। परिणाम घोषित होते ही सभी छात्र विद्यालय परिसर पहुंचे जहां विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक सिंह एवं अभिनव सिंह, प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी कोऑर्डिनेटर एवं समस्त शिक्षकगण उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं माला पहनाकर मुंह मीठा करवाया। विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए घोषणा की कि शीघ्र ही सभी टॉपर विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा

About Author

यह भी देखें  VMW Team Foundation Plants Trees on World Environment Day

Leave a Reply

error: Content is protected !!