पूर्व रेल अधिकारी के घर से रिवाल्वर चोरी

देवरिया। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के अवकाश प्राप्त वित्त सलाहाकार एवं मुख्य लेखाधिकारी व जिले के लार कस्बा के हरिजन बस्ती निवासी रामअधार की रिवाल्वर उनके लार उपनगर स्थित घर से चोरी होने का मामला अभी अधर में लटका है। शनिवार की शाम तक इस मामले में केस भी नहीं दर्ज हुआ। हालांकि शुक्रवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने स्थलीय निरीक्षण किया। वहा से लौटकर थाने पहुंचे एसपी ने एसओ को निर्देश दिया कि यदि तहरीर आती है तो केस दर्ज कर लिया जाय।
लार नगर पंचायत के दलित बस्ती में रामअधार की तीन मंजिली मकान है। मकान से सटे पूरब बगल राममूरत की मकान है। राममूरत के परिवार के सभी लोग अपने घर में ताला लगा 4 फरवरी को किसी फंग्शन में शामिल होने चले गए। अगले दिन 5 फ़रवरी की शाम को रेल अधिकारी रामअधार को पत्नी की गोरखपुर में तबियत बिगड़ने की सूचना मिली। वे शाम को गोरखपुर रवाना हो गए।
रेल अफसर के करीबी गौरव कुमार को सबसे पहले घर में चोरी की जानकारी तब हुई जब वे नित्य की भाँति तीसरे मंजिल पर स्थित बाथ रूम में सुबह नहाने पहुंचे। गौरव पढ़ने वाला छात्र है और अक्सर राम आधार के छत पर स्थित बाथ रूम में नहाने जाता है। गौरव ने दरवाजे की कुण्डी टूटी देखी तो राम आधार को फोन कर जानकारी दी। उनके कहने पर उसने कमरे की पूरी वीडियोग्राफी कर राम आधार को भेजा। उसके बाद राम आधार ने एसओ लार को चोरी की सूचना मोबाइल से दी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिस का तर्क था कि सुरक्षा के लिए जो अधिकारी रिवाल्वर लिया है वह उसे सुनसान घर में छोड़कर कैसे जाएगा। मामला हाई प्रोफाइल व्यक्ति का होने के चलते पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने भी राम आधार के घर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी देखें  मालेगांव ब्लास्ट केस 2008: 17 साल बाद सभी 7 आरोपी बरी - The Newswala

इस सम्बन्ध में एसओ विनय सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!