जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

नगर निकाय चुनाव 2023 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक का उद्देश्य चुनाव से पहले आपसी सहमति बनाना है जिससे चुनाव सकुशल संपन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग का निर्देश है कि आचार संहिता का पालन होता रहे । कोई भी राजनीतिक दल ऐसा कोई कार्य लिखकर, बोलकर अथवा किसी प्रतीक के माध्यम से नहीं करेंगे जिससे किसी धर्म, संप्रदाय, जाति और सामाजिक वर्ग एवं राजनीतिक दलों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो। मत प्राप्त करने के लिए किसी भी राजनीतिक दल द्वारा जाति, संप्रदाय और धार्मिक भावना का परोक्ष या अपरोक्ष रूप से सहारा नहीं लिया जाएगा। पूजा स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद , गिरजाघर गुरुद्वारा आदि का उपयोग निर्वाचन प्रचार हेतु तथा निर्वाचन संबंधी अन्य कार्य हेतु नहीं किया जाएगा ।

चुनाव प्रचार करते समय राजनीतिक दल निर्धारित सीमा से अधिक व्यय नहीं करेंगे।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल सभा, रैली, जुलूस का आयोजन जिला प्रशासन से अनुमति लेकर ही करेंगे ।कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करना है । जनपद के नागरिकों के जीवन सुरक्षा का भी दायित्व हमारा ही है।

पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करें। अन्यथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी। नियम तोड़ने पर जेल  भी भेजा जा सकता है । आचार संहिता का मूल यह है कि सरकारी तंत्र को बिना किसी प्रकार प्रभावित किये चुनाव को सम्पन्न करने का प्रयास करें। चुनाव के समय मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी प्रकार का कार्य न करें। कोई भी चुनावी बैठक करना हो तो पहले प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी। सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से राजनीतिक दलों पर नजर रखी जा रही है। कहीं पर भी यदि आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो उसकी जानकारी निर्वाचन कार्यालय को दें।इस अवसर पर सभी रिटर्निंग ऑफिसर, क्षेत्राधिकारी और राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित थे।

यह भी देखें  यूपी के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: चक्रवात मोंथा के असर से पूर्वांचल में भारी बारिश, तापमान में 5-10 डिग्री की गिरावट; IMD ने जारी की चेतावनी

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!