गोटीपुआ नृत्य में दिखी ओड़िशा की संस्कृति

मीरजापुर:सनबीम स्कूल नारायणपुर में सोमवार को स्पीक मैके तथा सनबीम स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में ओडिसी शास्त्रीय नृत्य शैली का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कलाकारों द्वारा छात्रों के समक्ष गोटीपुआ लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। वाद्य यंत्रों के स्वर एवं नृत्य की अनूठी तालमेल की प्रस्तुति देखकर उपस्थित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण सम्मोहित हो गए । स्पीक मैके एक ऐसी संस्था है जो भारतीय परंपरा जो विलुप्त होते जा रहे हैं उसे भारत एवं विदेशों में अपने कार्यक्रम के द्वारा पुनः जीवित करने का कार्य करती है ।छात्रों ने गोटीपुआ लोकनृत्य से सम्बन्धित विभिन्न बारीकियों को देखा और सीखा तथा कार्यक्रम की समाप्ति पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे तथा गोटीपुआ लोकनृत्य के प्रति गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों ने गोटीपुआ लोकनृत्य के द्वारा वातावरण को इस तरह स्थापित किया कि दर्शक संगीत तथा उनके भाव भंगिमाओं के मिले-जुले कौशल को देखकर सम्मोहित होकर कार्यक्रम का रसास्वादन कर रहे थे। गोटीपुआ लोकनृत्य भारतवर्ष के ओडिशा राज्य का एक प्रमुख प्राचीन भारतीय शास्त्रीय नृत्य है जो ओडिशा के हिंदू मंदिरों में उत्पन्न हुआ था, जो भारत का एक पूर्वी तटीय राज्य है। ओडिसी ने अपने इतिहास में मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया और धार्मिक कहानियों विशेष रूप से वैष्णववाद ( जगन्नाथ के रूप में विष्णु) और आध्यात्मिक विचारों को व्यक्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक सिंह एवं अभिनव सिंह ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और धन्यवाद संप्रेषित किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने घोषणा किया कि प्रदेश मीडिया द्वारा एजुकेशन एक्सीलेंस कांक्लेव की तरफ से विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी को वेस्ट १०० प्रधानाचार्य की कैटेगरी मे उनकी नई सोच के द्वारा युवा पीढ़ी को निखारने और संवारने के लिए इ,इ,सी अवार्ड 2023 से होटल रेजेंट लखनऊ में 16 अप्रैल को सम्मानित किया गया । इसके लिए उन्हें बधाई दी ।