सावधान ! हाईस्कूल-इंटर में फेल से पास करा रहे साइबर ठग

  • साइबर ठगों के निशाने पर इंटर और हाईस्कूल के छात्र, डीआईओएस ने किया आगाह

जौनपुर:साइबर ठग अब यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टर के छात्रों को अपना निशाना बनाने के प्रयास है। ये ठग नम्बर बढ़वाने व फेल बताकर पास करवाने के लिए छात्रों से पैसा मांग रहे है। यह मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। डीआईओएस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बच्चो को आगाह करते हुए कहा कि परीक्षा पहले पूरी चुकी है तथा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन भी हो चुका है। यदि कोई पास कराने या नम्बर बढ़ाने के लिए पैसा मांग रहा है तो उसे कत्तई न दे साथ ही इसकी सूचना जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय या पुलिस को अवश्य दे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा वर्ष-2023 की परीक्षा 04 मार्च 2023 को समाप्त हो चुकी है तथा मूल्यांकन कार्य भी समाप्त हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के समक्ष कुछ मामले प्रकाश में आये है कि परिषदीय (हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट) परीक्षा-2023 के छात्र/छात्राओं से साइबर ठगों द्वारा नम्बर बढ़ाने के नाम पर धन की ठगी की जा रही है। जबकि पिछले महीने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा परीक्षा परिणाम की तैयारी बोर्ड स्तर पर की जा रही है। ऐसी स्थिति में कुछ साइबर ठग परीक्षार्थियों को फोन कर उनके फेल होने की जानकारी देकर पास कराने के लिए तथा नम्बर बढ़ाने के लिए एकाउन्ट नम्बर देकर उसमें धनराशि मांगी जा रही है। अगर किसी भी छात्र/छात्रा के पास इस प्रकार की कोई काॅल आए और परीक्षा से सम्बन्धित बात करें, तो उसकी बातो में न आये, और न ही उसे धनराशि दे। काॅल की जानकारी कार्यालय-जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर, प्रधानाचार्य के साथ-साथ पुलिस को भी अवश्य दें।

यह भी देखें  दिल्ली ब्लास्ट: लाल किला के पास कार में हुआ बड़ा धमाका, अब तक 12 लोगों की मौत; NIA कर रही जांच

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!