बैडमिंटन खिलाड़ी रिचा यादव का यूपी पुलिस में चयन

जौनपुर: पीयू से सम्बध्द गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में पढ़ने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी रिचा यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन कर लिया गया है और सशर्त लिखित अश्वस्त किया गया है कि जैसे ही स्नातक फाइनल वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करेगी, उसी के आधार पर रिचा का उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हो जाएगी। रिचा यादव बैडमिंटन की खिलाड़ी है और यह कई मेडल अर्जित कर चुकी हैं ।

खेलकूद कोटे से इनका चयन यूपी पुलिस विभाग में हुआ है। रिचा यादव गुलाबी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामाशंकर यादव की भतीजी हैं और इस सफलता के लिए वह खेल विभाग के कोच वह सीनियर खिलाड़ियों को के साथ-साथ परिजनों को श्रेय देती हैं। रिचा की इस सफलता पर क्लास की छात्र-छात्राएं सगे संबंधियों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि निश्चित ही और छात्राओं के लिए यह प्रेरणा स्रोत बनेंगी

About Author

यह भी देखें  मंत्री अशोक चांदना के बिगड़े बोल - जाओ मुकदमा दर्ज करवा दो

Leave a Reply

error: Content is protected !!