चोरी का प्रयास करने वाले आरोपित का हुआ चालान

खेतासराय(जौनपुर): शाहगंज कोतवाली के इमरानगंज के भरौली मोड़ पर स्तिथ शिक्षण संस्था अल्फारुक एकेडमी के कैम्पस की मस्ज़िद से बीते दिनों चोरी का प्रयास करते समय गिरफ्तार आरोपित का गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया । चोरी प्रकरण का संज्ञान डीजीपी कार्यालय को होने की वजह से पुलिस प्रशासन हरक़त में आ गया था। दरअसल बीते मंगलवार की शाम एक चोर उक्त स्कूल के मस्ज़िद की बिल्डिंग में घुस गया । संस्थान के प्रबन्धक डॉ फखरुद्दीन रोजा इफ्तार के पश्चात अपने गांव पारकमाल आये हुए थे । वापस आये तो एक संदिग्ध वहा तार, बल्ब, टोटी को समेट कर ले जाने का प्रयास कर रहा था । मौके पर पहुँची पुलिस ने मय सामान समेत उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई । पूछताछ उसकी पहचान अफज़ल अहमद पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी राजापुर दीदारगंज के रूप में हुई । उधर मामले का संज्ञान डीजीपी कार्यालय को दिये जाने की वजह से कोतवाली पुलिस में हड़कम्प मच गया। जौनपुर पुलिस ने ट्वीटर हैंडल पर गिरफ्तारी का पुष्टि करते हुए बताया कि वादी मो शारिक जईंम की तहरीर आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेजने की बात कही

About Author

यह भी देखें  जुकाम-एलर्जी दवा का सैंपल फेल: वाईएल फार्मा की टैबलेट पर बिक्री रोक, CDSCO ने अन्य दवाओं के सैंपल लेने के आदेश दिए; स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!