चचेरे भाई ने सात साल की बहन से किया दुष्कर्म

अभिजीत श्रीवास्तव

जलालपुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम को एक 15 वर्षीय किशोर का अपनी ही सात वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। आनन- फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए बच्ची को जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित के तलास में जूट गई है। उक्त गांव निवासी दो सगे भाइयों का परिवार गेहू की फसल की कटाई के लिए घर से कुछ दूर खेत में गयें हुए थे । घर पर एक भाई का 15 वर्ष का लड़का और दूसरे भाई की सात वर्ष की लड़की अकेले थी। आरोप है कि आरोपित ने इसी का फायदा उठाकर बहन के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म के बाद बच्ची खून से लथपथ हालत हो गई और वह चिखने चिल्लाने लगी । बच्ची की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोगों जूट गयें और किसी ने यह सूचना दोनो के परिवार के लोगों को दिया और कुछ देर बाद दोनो के परिवार के लोग घर पर आ गये तब तक आरोपित फरार हो चूका था। जलालपुर इस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया कि पीड़ित के पिता के तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध 3/4 पाक्सो एक्ट सहित आवशयक धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!