पशु मेले में आये भैसे की कीमत लगी दस करोड़, 6 बार जीता है नेशनल चैंपियन

  • पशु मेले में आये भैसे की कीमत लगी दस करोड़, 6 बार जीता है नेशनल चैंपियन
  • एक पशु जिसके नाम है अनोखा रिकॉर्ड
अभिजीत श्रीवास्तव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में चल रहे कृषि एवं पशु मेले में देश के विभिन्न राज्यों से किसान अपने उच्च नस्लों के पशुओं को लेकर इस मेले में पहुंच रहे हैं। यहां पर पहुंचे इन पशुओं की भीड़ में हरियाणा से आया घोलू 2 नाम का एक भैंसा भी यहाँ पर पहुंचा है जो इस मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और हो भी क्यों ना क्योंकि 5 फुट 7 इंच के इस घोलू 2 नाम के भैसे की 10 करोड़ रुपये कीमत लग चुकी है।
दरअसल आपको बता दें कि हरियाणा के पानीपत निवासी घोलू 2 के मालिक नरेंद्र सिंह इसे यहां पर लेकर पहुँचे है। नरेंद्र की माने तो घोलू 2 की मां का नाम और राणी पिता का नाम पीसी 483 और दादा का नाम घोलू है और घोलू 2 के दादा घोलू 11 साल तक नेशनल चैंपियन रह चुके है जबकि घोलू 2 भी 6 बार नेशनल चैंपियनशिप जीत चुका है, हाल ही में 13 मार्च को घोलू 2 हरियाणा के दादरी में हुए स्टेट शो में 5 लाख रुपये का बेस्ट एनिमल ऑफ द शो का ख़िताब जीत कर आया है। घोलू 2 के मालिक नरेंद्र की माने तो घोलू 2 दिन में 30 किलो हरा सूखा चारा ओर 10 किलो चने खाता है जिसमें तक़रीबन 30 हज़ार रुपये महीने का खर्चा आता है जबकि घोलू 2 30 से 40 करोड़ रुपये अपने मालिक को साल में कमा कर देते है। घोलू 2 के मालिक नरेंद्र की माने तो मेरा नाम नरेंद्र है मेरा गांव डीढोरा डिस्ट्रिकट पानीपत हरियाणा, क्योंकि ये गोलू टू बुल है इसकी 10 करोड़ कि कीमत कई एजेंसियो ने लगाई है लेकिन हमने यह देखना नहीं है क्योंकि 30, 40 करोड़ हम इससे इनकम कर रहे है क्योंकि इसके सिमन कि देश के अंदर इतनी डिमांड है जो बच्चे इसके पड़ेंगे वो बहुत अच्छे आ रहे है, इसकी 5 फ़ीट 7 इंच ऊचाई है और 14 फ़ीट इसकी लम्बाई है और 16 कुंतल इसमें वेट है, जितने इस साल लड़े और पिछले साल के जितने भी प्रदर्शनी में भाग लिया उनमें हर मे फर्स्ट आया है और चैंपियन बना है, इसकी 5 साल के करीब उम्र है और इसकी 6 चैंपियनशिप अब तक हो चुकी है, इसका नाम गोलू टू है, इसका तो आप देख लो कोई तोड़ नहीं, मेरी-मेरी क्या इस पर तो सारी पब्लिक की उम्मीद है।
नार्मल डाइट है सूखा और हरा चारा खाता है और 10 किलो ये बीड़ खा जाता है, इसकी सेवा में तो पूरा परिवार है चार-पांच नौकर और पूरा परिवार लगा ही रहता है, सुरक्षा तो जो इसका थान है मतलब जो इसके बैठने-उठने की जगह है वहा कही रेट है कही मेट…. है तो 24 घंटे के अंदर तीन-चार जगह इसका स्थान बदला जाता है और इसके नहाने के लिए स्विमिंग पूल आदि की सब सुविधाएं हैं।

यह भी देखें  एप से करवा सकते हैं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य में रजिस्ट्रेशन

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!