पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव को लेकर पिंडवाड़ा कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन
- विरवाड़ा गांव मे कांग्रेस कार्यालय का पूर्व जिला प्रमुख चन्दन सिंह देवड़ा ने फीता काट कर किया उद्घाटन
प्रभु सिंह, पिण्डवाड़ा | पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव को लेकर पिण्डवाड़ा के विरवाड़ा गांव मे कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा के द्वारा किया गया ।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 19 जिला परिषद के प्रत्याशी चंदन सिंह देवड़ा और पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी श्याम कुंवर पत्नी ईश्वर सिंह दहिया ने विरवाड़ा गांव में कांग्रेस कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जरुरतमंद व गरीब लोगों को उन्हें होने वाली परेशानियों से निजात दिलवाने के लिए मददगार साबित होगा और यह तहसील के तमाम कांग्रेस नेताओं और समर्थकों को एकजूट कर एक मंच पर लाने मे मदगार साबित होगा ।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अचल सिंह बालिया, पिण्डवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा राम देवासी, इंटेक मजदूर अध्यक्ष इंदर सिंह देवड़ा, विरवाड़ा सरपंच योगेश रावल, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह व नगर अध्यक्ष सुरेश के साथ साथ कांग्रेस कार्यकता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।