धोती-कुर्ता पहन क्रिकेट के मैदान में उतरेगे सनातनी
क्रिकेट की जब से शुरूआत हुई तब से आप सभी लोग क्रिकेट में कई तरह के बदलाव देख चुके हैं। पहेल खिलाड़ी सिर्फ सफेद जर्सी पहनकर क्रिकेट खेलते नजर आते थे, लेकिन 1992 वर्ल्ड कप से टीमें रंगीन जर्सी में नजर आने लगी। अब टेस्ट सफेद जर्सी जबकि सीमित ओवरों का क्रिकेट रंगीन जर्सी में खेला जाता है। एक क्रिकेट मैच में आमतौर पर खिलाड़ी हेलमेट पहने, हाथ में बल्ला या गेंद लिए और अपनी टीम की जर्सी पहने नजर आते हैं। ऐसे में अगर हम आपसे कहे कि हाल ही में आपको एक ऐसा क्रिकेट मैच देखने को मिलने वाला है जहाँ खिलाड़ी धोती-कुर्ता पहने नजर आयेगे। तो यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन जी हां, ये नजारा आपको देखने को मिलेगा राजधानी जयपुर में, जहां प्रखर राष्ट्रवादी सेना, राजस्थान द्वारा सनातन गेंद बल्ला प्रतियोगिता का आयोजन 13 व् 14 मई को जयपुर में किया जा रहा है।
प्रखर राष्ट्रवादी सेना, राजस्थान के अध्यक्ष अक्षय राष्ट्रवादी ने बताया कि इस सनातन गेंद बल्ला प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेलते नजर आयेगे। महासचिव प्रभात राष्ट्रवादी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है वो सनातन को मजबूत करने का कार्य करेगे, जो माथे पर तिलक लगाकर, रुद्राक्ष पहनकर और पारम्परिक पोशाक में क्रिकेट खेलते नज़र आयेगे। यही नहीं, इस मैच में विजेता को हमारे सनातन संत पुरस्कार और आशीर्वाद देगें।