चौरीचौरा में राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
- राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
चौरीचौरा। राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन के चौरी चौरा इकाई की बैठक 29 अगस्त 21 को दिन रविवार 11:00 बजे एस॰ एस ॰डी ॰ पब्लिक एकेडमी करमैता रामपुरा ब्रह्मपुर गोरखपुर के विद्यालय प्रांगण में हुई। बैठक में पत्रकार उत्पीड़न को रोकने की विशेष चर्चा एवं संगठन के प्रसार हेतु जनपद के पत्रकारों से संपर्क अभियान चलाने का कार्यक्रम तय करने के साथ ही सदस्य बनाने का कार्य किया गया ।
बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की अनदेखी की जा रही। पत्रकारों पर हमले का कहर चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। जब पत्रकार सुरक्षित नहीं रहेगा तो जनता के सामने सच कैसे आएगा। सरकार यह ना भूले कि पत्रकार की ही वजह से आम जनता नेताओं को जानती है और पुलिस प्रशासन शासन सभी को पत्रकार के द्वारा जाना जाता है पत्रकार अपनी जान पर खेलकर कवरेज करने जाता है उसके साथ मारपीट की जाती है और पत्रकार को फंसा दिया जाता है उसके लिए नया कानून बनना चाहिए । उक्त अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया,प्रदेश अध्यक्ष यूपी सिंह, विनय मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, शिव प्रताप कुशवाहा प्रदेश महामंत्री, सुभाष मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ, संगम सिंह जिलाध्यक्ष गोरखपुर, चौरी चौरा तहसील अध्यक्ष विनय दुबे, देवेंद्र मिश्रा मंडल प्रवक्ता,अभय पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, सत्या यादव, विजय दुबे, इन्द्रदेव कुमार, संजय मद्धेशिया तहसील संयोजक चौरीचौरा आदि उपस्थित रहे। बैठक में पं० देवेंद्र मिश्रा को सर्व सम्मति से गोरखपुर मंडल का प्रवक्ता मनोनीत किया गया।