स्कूल चलो अभियान: 18 नए बच्चो ने लिया दाखिला

जौनपुर: स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकासखंड केराकत के प्राथमिक विद्यालय कन्या सरौनी पर ’’नामांकन मेले’’ का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर आसपास की बस्तियों एवं गांव में संचालित ईट-भट्टे के कुल 18 बालक, बालिकाओं का कक्षा 1 में नामांकन किया गया। नामांकन मेले में पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों का विवरण प्रथम प्रवेश पंजिका में दर्ज किये गये। इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गयी।

पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने विद्यालयों के बदलते हुए कलेवर एवं परिषदीय विद्यालय में बढ़ते हुए नामांकन पर प्रसन्नता व्यक्त की। सरकारी योजनाओं की सफलता का परिचायक बताया। ’जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डॉ गोरखनाथ पटेल ने शिक्षकों का आवाहन किया कि घर-घर जाकर 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने कायाकल्प, डीबीटी आदि पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एआरपी, शिक्षक, अभिभावक, ग्राम प्रधान, शिक्षक संकुल, अध्यापक उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  संयुक्त किसान मोर्चा के आहवाहन पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!