ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट का 5वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर:ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर एण्ड टेक्नोलॉजी का 5वां स्थापना दिवस रविवार को कार्यालय शर्मारोड, नहर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीका के फाउंडर पंकज टेकरीवाल, विशिष्ट अतिथि बेस के डायरेक्टर विवेक, एरिया मैनेजर दीपक कुमार, अध्यापक रूपेश कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य जीडी पब्लिक स्कूल सुनील कुमार राय, समाजसेवी अजय कुमार श्रीवास्तव रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया ततपश्चात संस्था की छात्रा अंजली रानी व सीमा यादव द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया।संस्था की छात्रा शिखा पाण्डेय ने स्वागत गीत के मधुर वाणी से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टेकरीवाल ने अपने सम्बोधन में कहा की जीवन में सफलता का मार्ग अथक परिश्रम व लगन से होकर गुजरता है जो मेहनत करेगा सफलता निश्चय ही उसके कदम चूमेगी। उन्होंने संस्था के डायरेक्टर सतीश कुमार को उनके सफल संचालन के लिए शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशिष्ट अतिथि बेस के डायरेक्टर विवेकानंद ने कहा की क्षेत्र में डिजिटल क्रान्ति का नाम ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट है।इस इंस्टीट्यूट ने सैकड़ो विद्यार्थी के भविष्य को उज्ज्वल बना कर यह सिद्ध किया है की ज्ञान के क्षेत्र में स्वयं का उदयमान किया जा सकता है।इस दौरान संस्था के द्वारा 19 मार्च के प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले नितेश गौतम,द्वितीय मुकेश कुमार,तृतीय शुभम को प्रमाण पत्र व पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।सीसीसी व एडीसीए पास अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के डायरेक्टर सतीश कुमार ने कहा कि इंस्टिट्यूट के द्वारा अब तक कुल 250 बच्चों ने सफल रूप से कोर्स में अध्ययन करके डिजिटल क्षेत्र में स्वालम्बी होकर आगे बढ़ रहे है।80 से अधिक विद्यार्थियों ने सीसीसी व एडीसीए पास कर क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाने का काम किया है।संस्था द्वारा हर वर्ष 40 से अधिक अभ्यर्थियों को बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।संस्था का मुख्य उद्देश्य सर्वोत्तम ज्ञान के माध्यम से सर्वोच्च परिणाम देना है। इस अवसर पर प्रतिभा सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अनेश, प्रबन्धक अभिजीत श्रीवास्तव, निदेशक जितेंद्र, उपाध्यक्ष रोहित प्रताप, कोषाध्यक्ष सुधीर, संजीव व सैकड़ों छात्र/छात्रायें रहे।

यह भी देखें  यूपी बोर्ड एग्जाम में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!