दीप प्रज्ज्वलन के समय गुब्बारे में लगी आग से शिक्षिका समेत तीन लोग झुलसे

जौनपुर | नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल के मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन एक शिक्षिका समेत कई लोग झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सहनशीलता दिखाई जिसके कारण भगदड़ भी नही हुआ । कुछ पल के लिए मंच पर मौजूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव , एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशु समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक दहल गए। हलाकि जल्द ही स्थिति सामान्य होने के बाद रैली निकाली गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नगर के टाउन हाल मैदान में स्कूल चलो अभियान की रैली आयोजित किया गया था , इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव , विशिष्ट अतिथि एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशु थे , अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया उसके बाद अगरबत्ती जलाने के लिए जैसे ही बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी ने माचिस जलाई तो आग मंच पर लगाये गए गुब्बारे में लग गया जिसके एक बड़ा आग का गोला डीसी , डायट प्राचार्य और दीप प्रज्ज्वलित करवा रही टीचर प्रीती श्रीवास्तव को अपने आगोश में लिया, आग से तीनो लोग मामूली रूप से झुलस गए। उधर मंत्री समेत कई अतिथि सहम गए , हालांकि चंद मिनट बाद ही स्थिति सामान्य हो गई झुलसे लोगो को अस्पताल भेजने के बाद रैली निकाली गई

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!