IPL 2023 : आज से शुरू हो रहा है इंडियन प्रीमियर लीग इंडिया का त्यौहार
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का आगाज आज होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे से डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। IPL में पूरे 4 साल बाद ओपनिंग सेरेमनी होगी और 3 साल बाद टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी कि टीमें 7 लीग मैच अपने घरेलू ग्राउंड और बाकी लीग मैच विपक्षी टीम के घरेलू ग्राउंड पर खेलेंगी। आगे स्टोरी में हम गुजरात और चेन्नई का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड, दोनों के टॉप प्लेयर्स, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन, पॉसिबल प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स जानेंगे। 52 दिनों तक चलने वाले इस सीजन का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ समेत कुल 74 मैच खेल जाएंगे।
इस बार यहां दो नियमों में बदलाव हुआ है और एक नया नियम जोड़ा गया है. इन तीन नियमों से यह लीग काफी कुछ बदली हुई नजर आने वाली है.इस सीजन में कप्तान द्वारा प्लेइंग-11 शेयर करने की टाइमिंग और डीआरएस जैसे दो नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर जैसा नया नियम भी लागू हुआ है. इन तीन नियमों के चलते IPL इस बार और रोचक हो सकता है.
1. टॉस के बाद शेयर कर सकेंगे प्लेइंग-11
क्रिकेट में अब तक हमेशा से ऐसा होता आया है कि टीमों को टॉस से पहले ही अपनी-अपनी प्लेइंग-11 बतानी होती थी लेकिन इस बार IPL में दोनों टीमों के कप्तान और टीम प्रबंधन के पास एक नया विकल्प होगा. टीमें अब टॉस के बाद प्लेइंग-11 चुन सकेंगी. दोनों टीमों के कप्तान के पास दो लिस्ट रहेंगी. एक लिस्ट में पहले गेंदबाजी करने की स्थिति में प्लेइंग-11 के नाम होंगे और दूसरी लिस्ट में पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति में प्लेइंग-11 के नाम होंगे. इन दोनों लिस्ट में 5-5 सब्स्टिट्यूट के नाम भी होंगे, जिनमें से किसी एक को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज़ किया जा सकेगा.
2. DRS का दायरा बढ़ा
क्रिकेट में अब तक केवल आउट या नॉट आउट के फैसलों पर DRS लिया जाता था. IPL 2023 में टीमें अंपायर द्वारा वाइड और नो बॉल से जुड़े फैसलों पर भी DRS ले सकेंगी. पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अंपायर द्वारा नो-बॉल नहीं दिए जाने पर अपने बल्लेबाज को मैदान से वापस बुलाने तक का इशारा कर दिया था. यानी इस बार इस तरह के विवाद नहीं होंगे क्योंकि कप्तान DRS के द्वारा अंपायर के ऐसे फैसलों को चुनौती दे सकेंगे. इससे मुकाबलों में भी रोचकता आएगी हालांकि टीमों को प्रति पारी मिलने वाले DRS की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है. यानी उपलब्ध DRS से ही टीमों को वाइड और नो-बॉल से जुड़े फैसलों पर DRS लेना होगा.
3. इम्पैक्ट प्लेयर का नियम
क्रिकेट जगत के लिए यह नया नियम है. हालांकि BCCI पिछले साल घरेलू क्रिकेट में इस नियम को लागू कर चुका है. IPL में यह पहली बार लागू होगा. इस नियम के तहत टीमें बीच मैच में अपने किसी एक खिलाड़ी को अन्य खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती है. एक मैच में एक टीम को एक ही इम्पैक्ट प्लेयर लाने की छूट होगी. टॉस के वक्त कप्तान प्लेइंग-11 के साथ पांच सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों के नाम देंगे और इन्हीं में से एक खिलाड़ी को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज़ किया जा सकेगा. मैदान पर इम्पैक्ट प्लेयर को लाने के लिए कप्तान को या तो फील्ड अंपायर या फोर्थ अंपायर को इसकी जानकारी देनी होगी.
आईपीएल 2023 शेड्यूल जानें कौनसा मैच कब, कहां और किसके बीच होगा?
| मैच क्र.स. | टीमें | दिनांक | समय |
| 1 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | 31 मार्च 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 2 | पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 1 अप्रैल 2023 | शाम 3:30 बजे |
| 3 | लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 1 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 4 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स | 2 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 5 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस | 2 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स | 3 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स | 4 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 8 | राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स | 5 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 9 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 6 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 10 | लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 7 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 11 | राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 08 अप्रैल 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 12 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 08 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 13 | गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 09 अप्रैल 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 14 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स | 09 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 15 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स | 10 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 16 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | 11 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 17 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 12 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 18 | पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | 13 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 19 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 14 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 20 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 15 अप्रैल 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 21 | लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स | 15 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 22 | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 16 अप्रैल 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 23 | गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | 16 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 24 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 17 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 25 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस | 18 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 26 | राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स | 19 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 27 | पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 20 अप्रैल 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 28 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 20 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 29 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 21 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 30 | लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस | 22 अप्रैल 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 31 | मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स | 22 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 32 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम राजस्थान रॉयल्स | 23 अप्रैल 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 33 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 23 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 34 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 24 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 35 | गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस | 25 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 36 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 26 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 37 | राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 27 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 38 | पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स | 28 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 39 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस | 29 अप्रैल 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 40 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 29 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 41 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | 30 अप्रैल 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 42 | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | 30 अप्रैल 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 43 | लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 01 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 44 | गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 02 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 45 | पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | 03 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 46 | लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 04 मई 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 47 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 04 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 48 | राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स | 05 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 49 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | 06 मई 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 50 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 06 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 51 | लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस | 07 मई 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 52 | राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 07 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 53 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स | 08 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 54 | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 09 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 55 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 10 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 56 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 11 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 57 | मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स | 12 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 58 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स | 13 मई 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 59 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स | 13 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 60 | राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 14 मई 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 61 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 14 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 62 | गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 15 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 63 | लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस | 16 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 64 | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 17 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 65 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 18 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 66 | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 19 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 67 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 20 मई 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 68 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स | 20 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 69 | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 21 मई 2023 | दोपहर 3:30 बजे |
| 70 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम गुजरात टाइटंस | 21 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |
| 71 | क्वालीफायर मैच 1 | – | शाम 7:30 बजे |
| 72 | एलिमिनेटर मैच | – | शाम 7:30 बजे |
| 73 | क्वालीफायर मैच 2 | – | शाम 7:30 बजे |
| 74 | फाइनल | 28 मई 2023 | शाम 7:30 बजे |