8 नफर वारंटीयों को ड्रामंडगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

ड्रामंडगंज,मीरजापुर | जनपद मीरजापुर में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अपराध और अपराधियों पर लगाम लग सके। जिसके क्रम में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए उसी निर्देश का पालन करते हुए पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए नजर आ रही हैं। आज उ0नि0 उदय नारायण सिंह मय हमराह हे0का0 मिथिलेश पाण्डेय व का0 श्रीनिवास यादव द्वारा जमीनी विवाद/आपसी विवाद/पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र के जाँच के दौरान शांति व्यवस्था व संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना के दृष्टिगत अभियुक्तगण धीरज पुत्र बड़े लाल कोल नि0 नदौली थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर उम्र करीब 20 वर्ष, बड़े लाल पुत्र राम करन कोल नि0 नदौली, दिलीप पुत्र रामकरन कोल नि0 नदौली, राजकुमार यादव पुत्र स्व0 राम रसीले यादव नि0 भैसोड़ बलाय पहाड़ उम्र करीब 30 वर्ष, रमेश धरिकार पुत्र पचई धरिकार नि0 महोगढ़ी उम्र करीब 35 वर्ष, प्रभु उर्फ बुलबुल धरिकार पुत्र हुबई नि0 महोगढ़ी थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर उम्र करीब 35 वर्ष, महेंद्र कुमार केशरी पुत्र रमाशंकर केशरी नि0 महोगढ़ी थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर उम्र करीब 25 वर्ष, शिवबाबू पुत्र दुर्गा प्रसाद केशरी निवासी देवहट थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार 8 अभियुक्तों को पुलिस ने अभियोग दर्ज करते हुए सभी को न्यायालय के सुपुर्द किया।