विद्युतकर्मीआन्दोलनकारी अब पूर्णत: हड़ताल पर चले गये

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: पिछले 5 दिनों से धरनारत विद्युतकर्मी बीती रात से पूर्णतः हड़ताल पर चले गये। इसी के बाबत शुक्रवार को 5वें दिन 132 केवी अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक इं. धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार हुआ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में समस्त कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं निविदा कर्मी शामिल रहे। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि ऊर्जा प्रबन्धन का अड़ियल रवैया तथा कर्मचारी विरोधी होने के कारण समस्त कर्मचारी भयमुक्त होकर जनहित में कार्य नहीं कर पा रहे है। हमारी लड़ाई विद्युत विभाग को निजी हाथों में बेचने से बचाने एवं जनता को सस्ता बिजली दिलाने की है। साथ ही इं. पकंज जायसवाल, अनिल पटेल, गौरव सिंह, हरिकेष सिंह, विपुल सिंह, जितेन्द्र, चंचल तिवारी, कमलेश आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर इं. अशोक सिंह, इं. धर्मेन्द्र मौर्या, अनीश यादव, इं. संजय लाल प्रजापति, इं. आतिश यादव, इं. गुलाब चन्द राम, संजय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र, संजय लाल प्रजापति, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, प्रभात पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, कामता यादव, गिरीश यादव, अरविन्द मिश्रा, कमलाकान्त मिश्रा, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, विजय चौहान, विजय यादव, प्रीतम श्रीवास्तव, संतराम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने किया।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



यह भी देखें  संविधान - भारत देश का

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!