वीडियों वायरल मामले में कथित पत्रकार से पूछताछ शुरू, मानहानि का दर्ज है मुकदमा

अभिजीत श्रीवास्तव

जलालपुर: क्षेत्र के एक विद्यालय के चेयरमैन के वायरल वीडियों के मामले मे कथित पत्रकार पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चवंरी बाजार से कथित पत्रकार को पराऊगंज पुलिस चौकी पर बुलाकर पूछताछ की गई। आपको बता दें कि करीब दो माह पूर्व कथित पत्रकार द्वारा एक विद्यालय के चेयरमैन का पूर्व प्रायोजित वीडियो वायरल किया गया था। जिससे चेयरमैन के सम्मान को काफी ठेस पहुँची थी।इसके बाद चेयरमैन ने कानूनी सहारा लेते हुए कथित पत्रकार क्षेत्र के चंवरी बाजार निवासी रामचंद्र नागर उर्फ सनेही के विरुद्ध पुलिस मे मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पराऊगंज पुलिस चौकी इंचार्ज सतेन्द्र भाई पटेल ने बताया कि दर्ज मुकदमा के आधार पर पुलिस द्वारा विधिक कारवाई की जा रही है। पुलिस के पूछताछ के बाद कथित पत्रकार अब अपनी गलतियों को स्वीकार कर रहा है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है जिन्होंने चेयरमैन को बदनाम करने के नियत से पूर्व प्रायोजित वीडियों बनाने में कथित पत्रकार का सहयोग किया है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!