विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न न हो

अभिजीत श्रीवास्तव

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर: विद्युत कर्मियों द्वारा किए जाने वाले 72 घंटे के हड़ताल को लेकर उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया ने ब्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक किया और सहयोग की अपील भी किया है। देर शाम को स्थानीय नगर पालिका परिसर में व्यापारियों के साथ एक बैठक हुई। जिसमें विद्युत आपूर्ति एवं अन्य समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश चौरसिया ने कहा कि विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने पर सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की। बिजली समस्या को लेकर किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन किए जाने से अव्यवस्था हो सकती है।उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो उसका समाधान कराए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने भी मौजूद लोगो से सहयोग की अपील किया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त, विश्वनाथ जायसवाल, मोलू जायसवाल, विश्वनाथ गुप्त, प्रताप मोदनवाल, नन्दलाल, निहित केसरवानी,आशीष गुप्ता, केके गुप्त,मनीषकेशरी,बकरीदी,जतिन अग्रवाल, सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!