जौनपुर के प्रतिभावान छात्रों ने मारी बाजी,13 स्टूडेंट्स ने पास की पीसीएस (जे ) प्री परीक्षा

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: जिले के होनहार छात्रों ने एक बार फिर से अपने प्रतिभा का जौहर दिखाई है ये होनहार छात्र है तिलकधारी पीजी कालेज के विधि विभाग पीली कोठी के । मास्टर ऑफ लॉ की पढ़ाई करने वाले 13 स्टूडेंट्स ने पीसीएस (जे ) प्री परीक्षा पास किया है। रिजल्ट आते ही कालेज प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है , प्रिंसिपल सूर्यप्रकाश सिंह (मुन्ना)ने सभी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि ये छात्र छात्राएं आगे की परीक्षा पास करके कालेज का नाम रौशन करेंगे । उन्होंने बताया कि मेरे कालेज से मास्टर ऑफ लॉ (LL. M) करने वाली प्रगति सिंह,आदर्श मिश्रा, अर्चना सिंह,प्रज्ञा पाण्डे, अनुपम मौर्य, सुनीता निगम, रंजना देवी,आयुषी जायसवाल,सुमित पाण्डे, अवनीश पाठक,सतेन्द्र यादव, रीतिका श्रीवास्तव,ज्योति निषाद ने पीसीएस जे परीक्षा पास की है।

UP PCS J Result 2023: ऐसे करें चेक
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर ” What’s New” सेक्शन पर जाना होगा।
स्टेप 3- अब ” Civil Judge result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- “UPPSC Civil Judge prelims result ” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5- रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
इन निर्देशों का पालन करके, उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के यूपी पीसीएस जे 2023 रिजल्ट को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से एक्सेस और
डाउनलोड कर सकते हैं।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!