17 वर्ष से उपेक्षित शहीद प्रतिमा का आखिरकार गणतंत्र दिवस पर हुआ अनावरण

एम के निल्को (देवरिया)| युवा मोर्चा लार और शहीद संजय सिंह चौहान के परिजनों का संघर्ष रंग लाया। लार के धवरिया मोड़ पर स्थापित शहीद संजय सिंह की प्रतिमा का अनावरण सलेमपुर के उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश और एनसीसी के सूबेदार मेजर अमर जीत सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया। शहीद संजयसिंह चौहान सेना के राजपूत रेजिमेंट में सन 2002 में भर्ती हुए थे । 13 अप्रैल 2004 को जम्मू-कश्मीर के बारामुला सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वह शहीद हो गए थे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतवंती देवी ने अपने कार्यकाल में उनकी स्मृति में शहीद संजय सिंह द्वार की स्थापना की और द्वार के बगल में शहीद की प्रतिमा लगी। हर वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर तमाम सैनिक सम्मान समारोह होते थे लेकिन संजय की प्रतिमा उपेक्षित रहती थी।

लार के युवा मोर्चा के लोग प्रतिमा के अनावरण के लिए कई बार धरना, प्रदर्शन किए। शासन -प्रशासन को कई बार पत्र लिखा गया। अनन्त 26 जनवरी 21 को प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस दौरान शहीद की बुजुर्ग मां चंपा देवी की आंखें बेटे की प्रतिमा देख भर आईं। शहीद की भाभी और पूर्व सभासद पुष्पा देवी की मांग पर चेयरमैन सरोज देवी ने धवरिया को शहीद संजय चौहान के नाम से रखने का ऐलान किया। शहीद के परिवार के सदस्यों को फूलों की माला पहनाकर लोगों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय नाथ कुशवाहा, जगदीश यादव, लार मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी, हियुवा जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह, पुनीत शाही सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अपनी उपेक्षा से आहत लार युवा मोर्चा के लोग समारोह छोड़ कर बीच ही में चले गए।

यह भी देखें  पुस्तक ''प्रीत की डोर" का सफल प्रकाशन

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!