मुख्यमंत्री ने करखियांव में नवनिर्मित पैक हाउस का किया निरीक्षण

  • करखियाव में पीएम द्वारा लोकार्पित होने वाले पैक हाउस निरीक्षण के दौरान कमियों को दूर करने का सीएम ने दिया निर्देश
अभिजीत श्रीवास्तव

पिंडरा वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फलों एवं सब्जियों के निर्यात के लिए बने एकीकृत पैक हाउस का शुक्रवार को सायं 5 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियों की तरफ अधिकारियों को इंगित किया। विदित हो कि करखियाव स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बने पैक हाउस का लोकापर्ण पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा होना है। उसी के तहत मुख्यमंत्री सायं 5 बजकर 2 मिनट पर उक्त पैक हाउस कैबिनेट मंत्री रविन्द्र जायसवाल, अनिल राजभर व सांसद वीपी सरोज व अन्य अधिकारियों के साथ पहुँचे। 6 मिनट तक कोल्ड स्टोरेज और सब्जियों व फलों के छटाई के लिए लगे मशीनों को देखा। मशीनों पर पोलिश ठीक ढंग से न होने और सामानों के अव्यवस्थित ढंग से होने पर अधिकारियों को निर्देश दिया। वही ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सख्त दिखी। 15 मिनट तक वाराणसी जौनपुर मार्ग पर आवागमन बन्द कर दिया गया। वही मुख्यमंत्री के निरीक्षण कर जाने के बाद एपीडा के डायरेक्टर अंजनी कुमार सिंह के दिए निर्देश पर कार्रवाई को लेकर चीफ इंजीनियर और ठीकेदार के बीच तल्ख वार्ता हुई। वही इसके पूर्व डायरेक्टर ने एपीडा के अस्सिटेंट जनरल मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। वही अस्सिटेंट मैनेजर कुछ भी बताने से कतराते रहे।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



यह भी देखें  यूपी में TGT के 17,735 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू; दिसंबर में होगी परीक्षा

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!