रेलमंत्री से मिला भाजपा शिष्ठ मंडल

  • रेलमंत्री को बताई जैसलमेर की समस्या
  • शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

महेंद्र सिंह , जैसलमेर। आज भारतीय जनता पार्टी का शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारद के नेतृत्व में रेल मंत्रालय दिल्ली में केंदीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिल जैसलमेर जिले की रेल से संबंधित सभी समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ तथा आश्वासन दिया गया जैसलमेर की रेल सेवाओं के विस्तार एवं समय के सुधार हेतु शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा । जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर नए वॉशिंग स्टेशन भी स्थापित करने के लिए उन्होंने अपनी स्वीकृति दी है । मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि मुख्य मांगों में जैसलमेर- जम्मू तवी को दैनिक करने के साथ समय परिवर्तन करने, लीलण एक्सप्रेस व राणीखेत एक्सप्रेस के समय मे बदलाव के साथ जैसलमेर-हरिद्वार वाया बीकानेर नई ट्रेन शुरू करने पर रेलमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान की है जिससे जयपुर व दिल्ली दोनो यात्रा सुगम होगी। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा आईदान सिंह भाटी, जिला महामंत्री सुशील कुमार व्यास एवं पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी, दीप सिंह बडोडा गांव एवं पोकरण के पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पंचायत समिति साकड़ा के प्रधान भगवत सिंह तंवर एवं श्री खेताराम माली सहित सभी उपस्थित थे।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!