आईएएस टीना डाबी ने रेफ ग्लोबल द्वारा स्थापित साइंस एक्टिविटी सेंटर का किया उद्घाटन

 

  • विज्ञानं की बालिकाओं के लिए विज्ञानं सीखने समझने और करने का अच्छा अवसर

महेंद्र सिंह , जैसलमेर जिला प्रशासन के सहयोग से रेफ ग्लोबल द्वारा श्रीमती किशनी बाई मगनीराम उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में जैसाण शक्ति अभियान के तहत जिले की विज्ञानं की बालक बालिकाओं के लिए विक्रम सारा भाई साईंस एक्टिविटी सेंटर से संबंध स्थापित किये गए। साईंस एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन जिला कलेक्टर टीना डाबी द्वारा किया गया।

रेफ ग्लोबल की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी करिश्मा भाटी ने टीना डाबी का बुके देकर और प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज गर्ग ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। टीना डाबी ने साईंस एक्टिविटी सेंटर का फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर रेफ के वरिष्ठ सलाहकार चन्दन सिंह भाटी , वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी करिश्मा भाटी तंवर ,प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज गर्ग ,उप निदेशक महिला बाल विकास विभाग अशोक कुमार गोयल ,सी डी ओ नैनूराम ,पार्षद देवी सिंह चौहान , राजेंद्र सिंह चौहान ,समाज सेवी राजेंद्र कुमार सुथार ,मानव व्यास ,प्रकाश विश्नोई खारा ,दिलीप सिंह देवड़ा ,अरविन्द कुमार पुरोहित ,रेफ के प्रतिनिधि लालाराम ,अरविन्द कुमार सहित बालिकाएं उपस्थित रही।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कहा की जैसलमेर में रेफ द्वारा विक्रम सारा भाई साईंस एक्टिविटी सेंटर से संबंध साईंस एक्टिविटी सेंटर स्थापित कर जिले की बालिकाओं को विज्ञानं विषय को समझने सिखने और प्रेक्टिकल करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा की निसंदेह यह सेंटर जिले के विज्ञान वर्ग के छात्र छात्रों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। विज्ञानं सिर्फ पढ़ने का विषय नहीं हैं बल्कि विज्ञानं विषय में जब तक आप प्रेक्टिकल न करो आपकी रूचि नहीं होगी। जैसलमेर में इस तरह का पहला सेंटर स्थापित हुआ हे जो जिले के लिए गर्व की बात हैं। इससे पहले जिला कलेक्टर टीना डाबी ने साईंस एक्टिविटी सेंटर में स्थापित उपकरणों का पूरा और बारीकी से अवलोकन किया। रेफ की कार्यक्रम अधिकारी करिश्मा भाटी तंवर ने उन्हें प्रत्येक उपकरणों के बारे में विस्तार से बताया। साईंस एक्टिविटी सेंटर जिव विज्ञानं। भौतिक विज्ञानं और रसायन विज्ञानं विषयों में विभक्त हैं। जिला कलेक्टर को विज्ञानं विषय के विशेष्य पुरोहित और दिलीप सिंह देवड़ा ने आकाश में उपग्रह छोड़ने का डेमो करके दिखाया। साथ ही रेफ के वरिष्ठ सलाहकार चन्दन सिंह भाटी ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को परियोजना की जानकारी दी वही भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की पूर्ण जानकारी दी तथा उनका साईंस एक्टिविटी सेंटर स्थापित कराने में प्रशासनिक सहयोग करने पर आभार जताया।

यह भी देखें  Mannu Ansari raised his voice in the assembly regarding the University

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!