भाजपा नेताओं ने आई जी से उपद्रवियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग की

महेंद्र सिंह , जैसलमेर। जोधपुर रेंज आई. जी. जय नारायण शेर आई.पी.एस. के जैसलमेर जिले के दौरे के दौरान भाजपा नेताओं ने पुलिस थाना जैसलमेर में मुलाकात कर पिछले रविवार को विशेष समुदाय के कुछ शरारती तत्वों द्वारा थाने के घेराव व प्रदर्शन के दौरान हनुमान सर्किल पर तोड़फोड़ कर उत्पात मचाने वालो व कानून को हाथ मे लेकर भय व आतंक का माहौल पैदा करने वालो के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने व सभी नामजद अपराधियो को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगया गया है कि पुलिस ने अभी तक अपराधियो को गिरफ्तार नही किया है जिससे जिले में असुरक्षा का माहौल बना हुवा है। ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि अगर शीघ्र कानूनी कार्यवाही नही की गई तो पार्टी द्वारा आंदोलन किया जायेगा। आई जी शेर ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया व कहा कि कोई भी अपराधी बच नही पायेगा। भाजपा मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि आज ज्ञापन के समय विक्रम सिंह नाचना, कंवराज सिंह चौहान, अरुण पुरोहित, सांग सिंह भाटी, भवानी सिंह भाटी के अलावा हिंदू नेता लीलू सिंह सोढा व पवन वैष्णव भी मौजूद रहे।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!