स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत को निर्देशित किया कि 9 से 15 अगस्त तक होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तहत समस्त शहीद स्मारक व शहीद स्तंभ पर साफ-सफाई एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम कराएं तथा सरकारी कार्यालयों, शाही पुल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों को प्रकाशमान करने का कार्यक्रम किया जाय। साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर पूर्ण रूप से साफ-सफाई और चूने आदि का छिड़काव कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। सभी सरकारी, अर्धसरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में 15 अगस्त को ध्वजारोहण के समय किसी भी जनपदस्तरीय अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश देय नहीं होगा। सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक प्रभातफेरी कराई जाए। प्रातः 10 बजे से समस्त शिक्षा संस्थानों में ध्वजारोहण के पश्चात खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सचल दल, एम्बुलेंस सहित चिकित्सा आदि से संबंधित, यातायात व सुरक्षा से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध रहे। प्रातः 8 बजे जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/मुख्य विकास अधिकारी आदि समस्त सरकारी, अर्ध, गैर सरकारी कार्यालयों/भवनों पर ध्वजारोहण एवं प्रतिज्ञा का स्मरण प्रत्येक ग्रामसभा एवं विकास खंड मुख्यालय पर भी ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को माल्यार्पण सम्मान तथा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ0 भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल शहीद स्मारक सहित अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर मार्ल्यापण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रातः 6.30 बजे से क्रॉस कंट्री रेस कुत्तूपुर तिराहे से प्रारंभ होकर स्टेडियम तक कराई जाय। प्रातः 11 बजे से मलिन बस्ती मतापुर में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पहले सभी मलिन बस्तियों में पूर्ण रुप से साफ-सफाई व चूने आदि का छिड़काव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। सायं 6 बजे टाउन हॉल, नगर पालिका परिषद जौनपुर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृति से संबंधित व्याख्यान होंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखें  पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर खोला: 21 नागरिक लौटे, भारत ने शरीफ, 4 क्रिकेटरों के इंस्टा अकाउंट बंद किए

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!