जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र प्राप्त कर खिले उठे योगासन खिलाड़ियों के चेहरे

अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर:जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन मिर्जापुर की ओर से आयोजित हुए जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए हुए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। योगासन खेल के प्रति खिलाड़ियों के जुनून को देखते हुए उत्तर प्रदेश पूर्व युवा भारत के राज्य महामंत्री योगी ज्वाला ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है योगासन खेल के प्रति अब युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है , और अब हर गांव गली मोहल्ले तथा समाज से योगासन खेल के खिलाड़ी जिला राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर अमर ग्लोबल स्कूल की फाउंडर शशि कला उपाध्याय ने कहा कि भारत सरकार ने योगासन को खेल का हिस्सा बनकर एक बड़ा व सराहनीय कार्य किया है जिससे आज के युवाओं का योगासन खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले माह हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग किए हुए बच्चों का प्रमाण पत्र योगासन के राष्ट्रीय जज व जाने माने जनपद के योग गुरु योगी ज्वाला ने स्वयं अपने हाथों से बच्चो को देते हुऐ उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी

About Author

यह भी देखें  Pepe Jeans Powers up in Jaipur with its Biggest Indian Store Yet

Leave a Reply

error: Content is protected !!