बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए डीएम ने की बैठक

  • प्रशासन ने की सुचारु बिजली आपूर्ति की तैयारी

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर:जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत उपकेंद्रों एवं संयंत्रो पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि 19 स्टेटिक एवं 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गए हैं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिशासी अभियंता विद्युत अपने क्षेत्र में भ्रमण करके अभी जहां पर विद्युत व्यवस्था में कमी हो उसको दुरुस्त कराले। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आगामी 16 मार्च, 2023 से प्रदेश स्तरीय विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लिया जाय और विद्युत स्टोर में अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था करें। क्रिटिकल पावर हाउस पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि हाइडिल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 9450963636। उक्त कंट्रोल रूम के प्रभारी ऑपरेशन मैनेजर वर्ल्ड क्लासिक सर्विस लिमिटेड प्रतिक कुमार सिंह जिनका मोबाइल नंबर 9119908407/05452260861 को बनाया गया है, कंट्रोल रूम में 24 घंटा कर्मचारियों एव अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनमानस को यदि विद्युत आपूर्ति संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो उपरोक्त दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते है। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि पानी के लिए जनरेटर की व्यवस्था कर ली जाए एवं महत्वपूर्ण कार्यालयों में भी जनरेटर की व्यवस्था कराना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि ऐसे पूर्व सैनिक जिन्होंने इलेक्ट्रिक क्षेत्र में कार्य किया है उनकी सूची बना दी जाए। संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रॉनिक में ट्रेंड बच्चों की सूची तैयार कर ले, उन्होंने कहा कि सारे वाटर पंप पर जनरेटर की व्यवस्था कराया जाए, सभी अवकाश प्राप्त जेई, एई एवं एक्सईएन की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिये गए। उन्होंने सभी एसडीएम एवं सीओ को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर विद्युत उपकेंद्र पर पेट्रोलिंग कराना सुनिश्चित करें और वीडियोग्राफी की टीमें लगाई जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान सहित समस्त एसडीएम, सीओ तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखें  अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर दड़ा विद्यालय में अग्नि सुरक्षा सत्र का आयोजन
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!