अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर दड़ा विद्यालय में अग्नि सुरक्षा सत्र का आयोजन

 

बारां, 6 अगस्त, 2024: अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर बारां जिले के ग्राम दड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को घर एवं बाहर अग्नि से बचने और आग लगाने पर आग बुझाने के उपाय बताते हुए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अदाणी पॉवर लिमिटेड के अग्नि सुरक्षा विभाग से श्री विकेश सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने दैनिक कार्य के दौरान व आसपास आग लगने के कारण, आग के प्रकार व आग से बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई l साथ ही साथ अग्निशमन के अंतर्गत काम में लिए जाने वाले उपकरणों पर छात्र-छात्राओं को बताया गया एवं प्रैक्टिकल कर जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। साथ ही साथ विद्यार्थियों के अभिभावक एवं अध्यापकों ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा समय-समय प्रायोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बताया कि हमारे दैनिक जीवन में कई जगहों पर विद्युत अथवा आग की वजह से दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, जिस पर स्थानीय नागरिकों को जागरूक करना अति आवश्यक है

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!