पैरामिलिट्री फोर्स ने खेतासराय में किया फ्लैग मार्च
अभिजीत श्रीवास्तव, खेतासराय (जौनपुर): त्योहार में खलल डालने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देश पर बुधवार को पैरामिलिट्री फोर्स के साथ भारी संख्या में पुलिस बल ने शाहगंज, खेतासराय व अन्य संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। दरअसल 22 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र रामनवमी व 23 मार्च से पवित्र महीना रमजान के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। शासन के विशेष निर्देश पर शाहगंज के डिप्टी एसपी चोब सिंह, थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक महंगू यादव,उप निरीक्षक हरिशंकर यादव,प्रेम शंकर यादव ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ शाहगंजन गर के मुख्य चौराहा, श्रीरामपुर, गल्ला मंडी, आजमगढ़ रोड, कोतवाली चौराहा और खेतासराय कस्बे में खुटहन मार्ग, दीदारगंज मार्ग, मुख्य चौराहा से उत्तरी छोर पर काली मंदिर तक पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान आमजन को जागरूक करते हुए शाहगंज के पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के हैं। इस सौहार्द को बनाए रखने के लिए सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करें। अगर कोई भी शरारती तत्व कहीं किसी प्रकार की हरकत करता है तो उसकी गोपनीय सूचना पुलिस को दें।शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैग मार्च में उप निरीक्षक महंगू यादव,उप निरीक्षक हरिशंकर यादव,प्रेम शंकर यादव, कॉन्स्टेबल संदीप सिंह, राजकुमार यादव, दिनेश यादव, दिनेश सरोज, योगेश यादव, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, राकेश यादव अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।